UP Encounter: मैनपुरी में इनामी वांटेड बदमाश का एनकाउंटर, एक लाख रुपए का था इनाम

मैनपुरी में इनामी वांटेड बदमाश का एनकाउंटर, एक लाख रुपए का था इनाम
X

Reward Criminal Jeetu killed in Mainpuri Encounter : उत्तर प्रदेश। मैनपुरी में एक लाख का इनामी बदमाश जीतू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उसके खिलाफ 13 गंभीर आपराधिक मामले थे। वहीं, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में घायल दो बदमाश विशाल और विशेष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर में 1 लाख रुपये का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू मारा गया।

लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि, पुलिस ने जीतू को पकड़ने या उसकी गिरफ्तारी में अहम जानकारी देने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। जब अधिकारियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया और पुलिस पर गोलियां चला दीं। गोलीबारी में जीतू को गोली लगी और बाद में उसकी मौत हो गई।

बता दें कि मुठभेड़ के बाद जीतू को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, जितेंद्र लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, और हथियारों के अवैध उपयोग जैसे गंभीर अपराधों के 13 मामले दर्ज थे।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने भी मुठभेड़ के बाद 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान विशाल और विशेष के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात को वाहनों की जांच के दौरान जब दोनों को रोका गया तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विशाल और विशेष को पैरों में गोली लग गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Tags

Next Story