पिज्जा.बर्गर खाने से सकती है मौत: 11वीं की छात्रा की मौत से यही लगता है

पिज्जा.बर्गर खाने से सकती है मौत: 11वीं की छात्रा की मौत से यही लगता है
X
अमरोहा: ये खबर आपको चौंका सकती है 11वीं की छात्रा की फास्टफूड खाने से मौत हो गई।

अमरोहा: ये खबर आपको चौंका सकती है 11वीं की छात्रा की फास्टफूड खाने से मौत हो गई। आफको बता दें की दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। डॉक्टर के अनुसार ज्यादा फास्टफूड खाने की वजह से लड़की की आंतें आपस में चिपक गई। जिससे पाचन तंत्र डैमेज हो गया। छात्रा का ऑपरेशन भी किया गया लेकिन जान नहीं बच पाई।

घरवालों ये है कहना

छात्रा अहाना बचपन से ही घर के खाने की जगह चाऊमीन पिज्जा,बर्गर खाती थी। जो मौत की वजह बन गई जानकारी के अनुसार अफगानान मोहल्ले में मंसूर अली खान का परिवार है। घर में पत्नी सारा दो बेटियां मारिया और अहाना और एक बेटा रहते हैं। मंसूर अली किसान हैं अहाना गर्ल्स इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी।

28 नवंबर को जब दर्द से तड़फ उठी अहाना

28 नवंबर को अचानक अहाना की तबीयत बिगड़ी। पेट में तेज दर्द होने लगा घरवाले तुरंत अस्पताल लेकर गए। अमरोहा में इलाज से आराम नहीं मिलने पर घरवाले अहाना को मुरादाबाद ले गए जांच में पता चला कि उसकी आंतें खराब हैं। इसके बाद मुरादाबाद में सर्जन ने उसका ऑपरेशन किया। उसके पेट से 7 लीटर तक पानी निकाला। हालत थोड़ी ठीक होने पर अहाना को दिल्ली ले जाया गया।

एम्स में चल रहा था इलाज

दिल्ली में एक दिन अचानक फिर से अहाना के पेट में दर्द होने लगा। वहां डॉक्टर ने जांच कराई तो पता चला कि अहाना की आंतें चिपक गई हैं। जिसके बाद अहाना का इलाज चलने लगा। लेकिन लगातार उसकी हालत बिगड़ती चली गई। 21 दिसंबर की देर रात अचानक अहाना की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई। डॉक्टरों ने काफी कोशिश की लेकिन हार्ट फेल होने की वजह से उसकी मौत हो गई। अहाना की मौत के बाद उसके माता.पिता का रो रोकर बुरा हाल है।

Tags

Next Story