Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अमेठी में राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा को एतिहासिक बनाने में जुटी कांग्रेस

अमेठी में राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा को एतिहासिक बनाने में जुटी कांग्रेस

अमेठी में राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा को एतिहासिक बनाने में जुटी कांग्रेस
X

अमेठी/स्वामीनाथ शुक्ल। अमेठी में सोमवार को आने वाली राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा को एतिहासिक बनाने में कांग्रेस जुटी है। अमेठी की यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी साथ में हैं। बाकी कांग्रेस के बड़े बड़े दिग्गज नेताओं का जमावड़ा होगा। राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा प्रतापगढ़ के रास्ते अमेठी में प्रवेश किया। कोहरा में एतिहासिक स्वागत की तैयारी की गई है। यात्रा के दौरान पुलिस लाइन अमेठी, ककवा ओवरब्रिज के पहले,ककवा ओवरब्रिज के बाद, अमेठी चौक में मस्जिद के सामने,सगरा तिराहा पर स्वागत के साथ राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद देवीपाटन मंदिर के सामने स्वागत होगा। कांग्रेस के महासचिव और सलोन विधानसभा के प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया कि बारामासी चौराहा, टिकारिया, महिला थाना मोड़, गौरीगंज में स्टेट बैंक के सामने, मुसाफिरखाना मोड़,सैठा तिराहा फल मंडी,बस अड्डा, गौरीगंज अमेठी तिराहा और जामो रोड़ पर स्वागत होगा।

तिलोई विधानसभा में आने वाले ट्रोल प्लाजा गांधी नगर में राहुल गांधी की एक बड़ी जनसभा होगी। कांग्रेस किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ल ने बताया कि गांधी नगर,जायस जगदीशपुर मोड़,बस स्टैंड,वहाब गंज एके ट्रेलर,नौगजी मजार और बहादुर पुर में स्वागत होगा। जायसी खेल मैदान अकेलवा में रात्रि विश्राम करेंगे। 20 फरवरी को फुरसतगंज और नहर कोठी पर स्वागत के बाद रायबरेली में प्रवेश करेंगे। भारत जोडो न्याय यात्रा अमेठी लोकसभा क्षेत्र के अमेठी, गौरीगंज, जगदीशपुर, तिलोई और सलोन विधानसभा से होकर जाएंगी। जिससे अमेठी में गांधी परिवार के चुनाव लडने का संकेत साफ है। इसी लिए अमेठी में भारत जोडो न्याय यात्रा को एतिहासिक बनाने में कांग्रेस जुटी है। कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं का जमावड़ा होगा। कांग्रेस के पूर्व विधायक दीपक सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की यात्रा में पचास हजार से ज्यादा की भीड़ साथ चलेगी।

Updated : 13 April 2024 12:46 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top