Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, सोनिया गांधी के गढ़ में 35 नेताओं ने छोड़ी पार्टी

पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, सोनिया गांधी के गढ़ में 35 नेताओं ने छोड़ी पार्टी

पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, सोनिया गांधी के गढ़ में 35 नेताओं ने छोड़ी पार्टी
X

रायबरेली।पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का गढ़ माने जाने वाली रायबरेली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां र्व प्रदेश सचिव व पीसीसी सदस्य सहित 35 बड़े नेताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। इन सभी नेताओं ने अपने इस्तीफे सीधे सोनिया गांधी को भेजे है।ये सभी सदस्यों ने ब्लॉक स्तर पर पार्टी की नई कार्यकारिणी के गठन से नाराज है। पार्टी नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर पदाधिकारियों के चयन के लिए अन्य दलों से आये नेताओं को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया है।

दरअसल, दो दिन पहले कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की सूची सामने आई थी। जिसमे कई नए लोगों को शामिल किया गया है। जिससे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में रोष फ़ैल गया गया और उन्होंने इस्तीफा दे दिया।इस्तीफा देने वालों में पूर्व प्रदेश सचिव शिव कुमार पांडे, युवक कांग्रेस की पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष साधना सिंह, जिला महिला कांग्रेस की सचिव रानू देवी सहित 35 नेता शामिल है।

पूर्व प्रदेश सचिव शिव कुमार पांडे ने कहा की पार्टी में अनुभवहीन और दूसरे दलों से आये लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है। कांग्रेस में पड़ी इस टूट का असर आगामी पंचायत चुनाव में देखने को मिल सकता है।



Updated : 12 Oct 2021 11:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top