Breaking News
  • एमपी के 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी: सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना को मंजूरी
  • कर्नाटक कांग्रेस के 30 विधायक दिल्ली पहुंचे, कैबिनेट में फेरबदल की मांग
  • नोएडा-फैक्ट्री कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, 10 गाड़ियों में आग-तोड़फोड़
  • आशा भोसले की अंतिम यात्रा, तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई, मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार
  • अयोध्या राम मंदिर परिसर के 18 उप-मंदिरों में दर्शन शुरू, ऑनलाइन पास अनिवार्य
  • महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बयान, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र; कहा- दशकों की प्रतीक्षा का अंत होगा

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

एक साथ 4 जिलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस- प्रशासन हाई अलर्ट पर

एक साथ 4 जिलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस- प्रशासन हाई अलर्ट पर


एक साथ 4 जिलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी पुलिस- प्रशासन हाई अलर्ट पर

UP News: उत्तर प्रदेश के चार जिलों में एक के बाद एक बम धमकी भरे ईमेल ने अफसरों की नींद उड़ा दी है। बाराबंकी, अलीगढ़, चंदौली और फिरोजाबाद के डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

सबसे पहले बाराबंकी डीएम ऑफिस को मेल मिला, जिसमें साफ लिखा था कि दफ्तर को बम से उड़ाया जाएगा। इसके बाद प्रशासन और पुलिस एक्शन मोड में आ गई। फौरन बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और खुफिया टीम पहुंची और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। डीएम समेत तमाम अधिकारी मौके पर डटे रहे।

इसी तरह अलीगढ़ कलेक्ट्रेट में भी धमकी भरा मेल मिला। यहां आरडीएक्स और आईईडी का जिक्र किया गया था। अलीगढ़ पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए परिसर को खाली करवाया और जांच शुरू की।

चंदौली में भी मेल के ज़रिए डीएम ऑफिस को धमकी मिली। स्थानीय पुलिस और बम स्क्वॉड ने तुरंत परिसर की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। वहीं फिरोजाबाद में भी मेल मिला, हालांकि वहां की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

फिलहाल पुलिस इन सभी धमकी भरे ईमेल्स को गंभीरता से ले रही है और यह जांच की जा रही है कि कहीं ये एक ही शख्स या किसी गैंग की साजिश तो नहीं है। ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और पूरे राज्य में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Related to this topic: