Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > हिन्दू मुस्लिम में भेदभाव नहीं करती भारतीय जनता पार्टी: स्वतंत्र देव सिंह

हिन्दू मुस्लिम में भेदभाव नहीं करती भारतीय जनता पार्टी: स्वतंत्र देव सिंह

हम मोदी-योगी सरकार के विकास संबंधी काम काज का ब्यौरा लेकर पंचायत चुनाव में जनता के बीच, BJP कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।

हिन्दू मुस्लिम में भेदभाव नहीं करती भारतीय जनता पार्टी: स्वतंत्र देव सिंह
X

सुलतानपुर/ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह 'रवि': 'भारतीय जनता पार्टी हिन्दू मुस्लिम में भेदभाव नहीं करती। यह सभी के लिए काम करती है। यहां जाति बिरादरी या धर्म देखकर काम नहीं किया जाता।' यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहीं। वे कुड़वार के रामलीला मैदान में आयोजित ग्राम सभा चौपाल को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम मोदी और योगी सरकार के विकास संबंधी काम काज का ब्यौरा लेकर पंचायत चुनाव में जनता के बीच जा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हम और हमारी पार्टी सेवा के लिए राजनीति करते हैं जबकि सपा-बसपा-कांग्रेस व्यापार के लिए राजनीति करती हैं।

सुल्तानपुर दौरे पर पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को धार देने के लिए मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर सुलतानपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऊंचगाव, अलीगंज, राजापुर, सरकौड़ा, मुरलीनगर, रामपुर, शादीपुर, हरिदासपुर, हसनपुर व दादूपुर आदि गांवों में जोरदार स्वागत किया गया। कुड़वार की गांव सभा चौपाल में प्रदेश अध्यक्ष को इक्यावन किलो की माला पहनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष ने बहरमपुर गांव में बूथ अध्यक्ष मनीष मौर्य के आवास पर बूथ बैठक की। बांसी गांव स्थित बौद्ध विहार दलित बस्ती में भाजपा कार्यकर्ता सुनील कोरी के घर भोजन किया। यहां पर कंचन जमुना कोरी ने प्रदेश अध्यक्ष को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष ने पयागीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ दो सत्रों में बैठक की। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बूथ स्तर के तैयारी और रणनीति के बारे में जानकारी का आदान-प्रदान किया। सभी स्थानों पर भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव , क्षेत्र मंत्री सुशील त्रिपाठी , जिला प्रभारी शंकर गिरी, जिला अध्यक्ष डॉ.आर.ए. वर्मा , जिला मंत्री आशीष सिंह रानू , विधायक सूर्यभान सिंह, सीताराम वर्मा, देवमणि द्विवेदी व राजेश गौतम , शिवकुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Updated : 16 March 2021 4:13 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Lucknow

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top