Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले बिहार के मंत्री संतोष कुमार, विधानसभा चुनाव लड़ेगी हम पार्टी?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले बिहार के मंत्री संतोष कुमार, विधानसभा चुनाव लड़ेगी हम पार्टी?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने भी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले बिहार के मंत्री संतोष कुमार, विधानसभा चुनाव लड़ेगी हम पार्टी?
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव की आहट पड़ोसी राज्य बिहार में होने लगी है। भारतीय राजनीति में जातिगत प्रभाव का बड़ा असर रखने वाले राज्यों में क्षेत्रीय दलों का भी खासा असर देखने को मिलता है। बिहार की राष्ट्रीय जनता दल के साथ ही सत्ता पर काबिज जनता दल यूनाइटेड, विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) ऑफ इंडिया के नेताओं के बाद अब नीतीश कुमार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने दौरा किया है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने भी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र और बिहार सरकार में मंत्री संतोष मांझी शनिवार से लखनऊ में थे। उन्होंने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। बिहार के महादलित समाज के राजनेता, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पुत्रबिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री संतोष कुमार सुमन ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में समाज के सभी वर्गों के लिए कार्यों के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की सराहना की। इस मुलाकात के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपहार के तौर पर उन्हेंं ऐतिहासिक कुंभ आयोजन की पुस्तक दी।

सीएम योगी आदित्यनाथ और महादलित समाज से आने वाले मंत्री संतोष कुमार सुमन की यह मुलाकात इसलिए अहम है क्योंकि हाल हमें उत्तर प्रदेश आए बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी को वाराणसी में एंट्री नहीं दी गई थी। भदोही के अमिलहरा में प्रशासन ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को रविवार को पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा स्थापित नहीं करने दी थी। इसका अनावरण करने आ रहे वीआईपी अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी को वाराणसी हवाई अड्डे से ही वापस लौटा दिया था।

उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में उतर सकती है हम : बिहार में एनडीए का हिस्सा जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपना हाथ आजमा सकती है। नीतीश मंत्रिमंडल में लघु जल संसाधन और अनुसूचित जाति-जनजाति मंत्री संतोष कुमार सुमन बीते तीन दिन से उत्तर प्रदेश के दौरे पर अपनी पार्टी के कई नेताओं से मिले। लखनऊ में पार्टी के प्रधान महासचिव होने के नाते संतोष सुमन ने पार्टी के उत्तर के पदाधिकारियों के साथ और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ बैठक की। मंत्री संतोष सुमन ने बताया कि बिहार, बंगाल, झारखंड और त्रिपुरा के बाद अब उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में भी अपना काम शुरू करेगी। यूपी में जनता से जुड़े कई ऐसे मुद्दे हैं जिन्हेंं पार्टी जोर-शोर से उठाएगी। पार्टी ने संतोष कुमार सुमन के उत्तर प्रदेश को किसी राजनीतिक एजेंडे से अलग बताया।

Updated : 2 Aug 2021 4:57 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Lucknow

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top