अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर में सबसे अधिक फर्जी मतदाता- मुख्यमंत्री योगी

अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर में सबसे अधिक फर्जी मतदाता- मुख्यमंत्री योगी
X

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) पर समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक फर्जी मतदाता अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर जिलों में पाए गए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज जिलों के सांसद, विधायक, मंडल प्रभारी और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

फर्जी वोटरों पर जताई कड़ी नाराजगी

सीएम योगी ने फर्जी वोटरों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों और पदाधिकारियों को अभियान को शीर्ष प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटने न पाए और फर्जी, मृत एवं बाहरी वोटरों के नाम हटाए जाएं।

कार्यकर्ताओं को SIR अभियान में 100% क्षमता लगाने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने विशेष सतर्कता बरतने पर जोर देते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुनरीक्षण कार्य समय पर हर हाल में पूरा होना चाहिए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए SIR अभियान में 100 फीसदी क्षमता लगाना आवश्यक है।

Next Story