आगरा यमुना नदी हादसा: 4 लड़कियों की डूबने से दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर, पीड़ित परिवारों को 4 लाख का मुआवजा

4 लड़कियों की डूबने से दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर, पीड़ित परिवारों को 4 लाख का मुआवजा
X

4 Girls Drowned in Agra Yamuna River : आगरा। यमुना नदी में मंगलवार 3 जून को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस लड़कियों की मौत हो गई जबकि दो लड़कियों की हालात गंभीर बताई जा रही है। यह मामला सिकंदरा नगला नाथु मौजा स्वामी क्षेत्र का बताया जा रहा है। हादसे की जानकारी के बाद वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। डीएम ने पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता रहस्य देने की बात कही है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इन लड़कियों में एक बालिग और 5 नाबालिग किशोरियां शामिल थीं। बताया जा रहा है कि, लड़कियां नदी में नहाने के लिए गई थीं। गांव के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी लड़कियों को यमुना से बाहर निकाला। तुरंत बाद, सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से कुछ लड़कियां बेहोश थीं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सर्किल का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस घटना के कारणों को जानने की कोशिश की जा रही है। थाना सिकंदरा के तहत यह मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


Tags

Next Story