Gonda Accident: गोंडा में दर्दनाक हादसा, दर्शन करने जा रहे लोगों की बोलेरो हुई अनियंत्रित, 11 लोगों की मौत

Gonda Accident
X

Gonda Accident : गोंडा में दर्दनाक हादसा, दर्शन करने जा रहे लोगों की बोलेरो हुई अनियंत्रित

Gonda Accident : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा इटियाथोक थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब दर्शन के लिए जा रही बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से 11 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग दर्शन के लिए निकले थे, तभी यह घटना घटी।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। इस हादसे से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। हादसे की वजह गाड़ी की तेज रफ़्तार बताई जा रही है। तेज रफ्तार के चलते पहले गाड़ी अनियंत्रित हुई उसके बाद नहर में गिर गई।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर संज्ञान लिया है। उन्होंने एक्स पर किए एक पोस्ट में कहा - 'जनपद गोण्डा में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹5-05 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।'

'प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।'

Tags

Next Story