योगी बने प्रस्तावक, पंकज चौधरी तय: यूपी BJP को मिलने जा रहा नया अध्यक्ष

योगी बने प्रस्तावक, पंकज चौधरी तय: यूपी BJP को मिलने जा रहा नया अध्यक्ष
X
योगी आदित्यनाथ के प्रस्ताव पर पंकज चौधरी यूपी BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष तय, निर्विरोध चुना जाना लगभग पक्का।

लखनऊ की सियासत में आज तस्वीर साफ हो गई। कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया और बीजेपी के भीतर यह लगभग तय मान लिया गया कि उत्तर प्रदेश को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया और इसके साथ ही संगठन की कमान उनके हाथों में जाने का रास्ता खुल गया।


नामांकन के साथ ही साफ हो गया संकेत

बीजेपी दफ्तर में दोपहर का वक्त था। पंकज चौधरी जैसे ही पहुंचे माहौल कुछ अलग ही नजर आया। वह बाहर खड़े कार्यकर्ताओं को हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए अंदर गए। नामांकन की आखिरी समय-सीमा तक कोई दूसरा पर्चा दाखिल नहीं हुआ। ऐसे में अब औपचारिक ऐलान भर बाकी है। उनका निर्विरोध चयन तय माना जा रहा है।

योगी, दोनों डिप्टी CM बने प्रस्तावक

इस नामांकन की सबसे बड़ी तस्वीर यह रही कि मंच पर बीजेपी का पूरा पावर सेंटर मौजूद था।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद प्रस्तावक बने। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। इसके अलावा स्मृति ईरानी, स्वतंत्र देव सिंह, सूर्य प्रताप शाही, दारा सिंह चौहान, एके शर्मा, कमलेश पासवान और असीम अरुण ने भी समर्थन दिया। कुल मिलाकर यह साफ कर दिया कि संगठन में पंकज चौधरी को लेकर किसी तरह का मतभेद नहीं है।अब निगाहें रविवार पर टिकी हैं। लखनऊ में पीयूष गोयल प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे। चुनाव प्रक्रिया की देखरेख के लिए विनोद तावड़े पहले ही राजधानी पहुंच चुके हैं।

कौन हैं पंकज चौधरी, जिन पर बीजेपी ने भरोसा जताया

पंकज चौधरी कोई नया नाम नहीं हैं पूर्वांचल की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। महाराजगंज से 7 बार सांसद रहे हैं. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और गोरखपुर मंडल के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं, पंकज चौधरी ने पार्षद से राजनीति की शुरुआत की और गोरखपुर के डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। योगी आदित्यनाथ और पंकज चौधरी दोनों को गोरखपुर की राजनीति का बड़ा चेहरा माना जाता है।

Tags

Next Story