भारत-भूटान सीमा पर 103 सोने के बिस्कुट और विदेशी मुद्रा के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
सीमा शुल्क विभाग ने भारत-भूटान सीमा पर 103 सोने के बिस्कुट और विदेशी मुद्रा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
Bhopal Desk | 31 Jan 2024 8:58 AM GMT
X
X
तामुलपुर (असम)। सीमा शुल्क विभाग ने भारत-भूटान सीमा पर 103 सोने के बिस्कुट और विदेशी मुद्रा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विभाग द्वारा आज दी गई औपचारिक सूचना के अनुसार विभाग के अधिकारियों ने भारत-भूटान सीमा पर दरंगा एलसीएस के पास 2.60 किलोग्राम वजन का 103 सोने के बिस्कुट जब्त किए।
जब्त सोना की कीमत एक करोड़ 32 लाख रुपये आंकी गई है। इस दौरान सोने के अलावा, 2.27 लाख और 1.12 लाख रुपये मूल्य का विदेशी मुद्रा भी जब्त किया गया। सीमा शुल्क विभाग इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Updated : 31 Jan 2024 8:58 AM GMT
Bhopal Desk
Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire