Home > राज्य > मनपा प्रभाग अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

मनपा प्रभाग अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

ठाणे जिले के नवी मुंबई से सटे पनवेल महानगर पालिका के प्रभाग अधिकारी विश्राम अभिमन्यु म्हात्रे को नवी मुंबई भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक दस्ते ने कल 20 नवंबर 2023को दोपहर लगभग दो बजे के दरम्यान उप विभाग नावडे पनवेल महानगर पालिका परिषद के कार्यालय में शिकायत कर्ता से पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए नवी मुंबई भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग के दस्ते ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मनपा प्रभाग अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
X

मुंबई । ठाणे जिले के नवी मुंबई से सटे पनवेल महानगर पालिका के प्रभाग अधिकारी विश्राम अभिमन्यु म्हात्रे को नवी मुंबई भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक दस्ते ने कल 20 नवंबर 2023को दोपहर लगभग दो बजे के दरम्यान उप विभाग नावडे पनवेल महानगर पालिका परिषद के कार्यालय में शिकायत कर्ता से पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए नवी मुंबई भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग के दस्ते ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के स्वयं की दुकान पर संपत्ति कर को रसीद ऑन लाइन प्रणाली से प्राप्त करने हेतु उन्होंने बार्ड अधिकारी विश्राम म्हात्रे से संपर्क किया था। इसके बाद वार्ड अधिकारी विश्राम ने उनसे इस काम के लिए पांच हजार रुपए की मांग की थी।शिकायत कर्ता ने इस मामले में 16नवंबर को इसकी सूचना भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग के नवी मुंबई के कार्यालय में पहुंचा दी थी।

ब्यूरो ने इस मामले में जांच पड़ताल के बाद 20नवंबर सोमवार को पनवेल महानगर पालिका के प्रभाग कार्यालय में वार्ड अधिकारी विश्राम म्हात्रे को शिकायत कर्ता से पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दोपहर दो बजे गिरफ्तार कर लिया।रिश्वत लेने के मामले में ब्यूरो ने तलोजा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।

Updated : 21 Nov 2023 8:24 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Desk

Swadesh Desk


Next Story
Top