Home > राज्य > अन्य > ऑस्ट्रेलिया से जबलपुर लौटी महिला निकली कोरोना संक्रमित, किया गया आइसोलेट

ऑस्ट्रेलिया से जबलपुर लौटी महिला निकली कोरोना संक्रमित, किया गया आइसोलेट

ऑस्ट्रेलिया से जबलपुर लौटी महिला निकली कोरोना संक्रमित, किया गया आइसोलेट
X

जबलपुर। मध्य प्रदेश में एक सप्ताह बाद कोरोना का एक मामला सामने आया है। जबलपुर में ऑस्ट्रेलिया से लौटी एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला को घर में ही क्वारेंटाइन कर दिया है और परिजनों के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। वहीं, महिला के सैम्पल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए ग्वालियर भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, शहर के उखरी निवासी महिला ऑस्ट्रेलिया में आर्किटेक्ट का काम करती है। कुछ दिन पहले ही वह अपने दो बच्चों के साथ ऑस्ट्रेलिया से मुंबई आई थी। फिर मुंबई से जबलपुर पहुंची है। गुरुवार को सर्दी-खांसी होने पर महिला ने अपने पति के साथ कोरोना की जांच कराई थी। देर रात महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जबकि पति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य संचालक डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि महिला को घर में ही आइसोलेट कर दिया है और उनके साथ ऑस्ट्रेलिया से आए दोनों बच्चों और जबलपुर में रह रहे महिला के माता-पिता के भी कोविड टेस्ट के लिए सैम्पल ले लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग महिला की कांटेक्ट हिस्ट्री भी तलाशने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही महिला के कोरोना वैरिएंट का पता लगाने के लिए उसका जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के लिए सैंपल ग्वालियर भेजा गया है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में एक सप्ताह के कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया था। एक सप्ताह पहले प्रदेश में कोरोना का एक मामला जबलपुर में ही सामने आया था। कुछ दिन पहले अमेरिका से जबलपुर लौटी महिला यहां कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसे भी होम आइसोलेशन में रखा गया है और उसका उपचार जारी है।

Updated : 6 Jan 2023 8:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top