Vigilance Department Raid: उप रेंजर के घर में मिला खजाना, 1.44 करोड़ नकद के साथ मिले सोने के बिस्किट और सिक्के

उप रेंजर के घर में मिला खजाना, 1.44 करोड़ नकद के साथ मिले सोने के बिस्किट और सिक्के
X

Deputy Ranger Ram Chandra Nepak Raid : कोरापुट। ओडिशा के उप रेंजर रामचंद्र नेपक के ठिकानों पर विजिलेंस विभाग ने रेड मारी है। इस रेड में टीम के हाथ एक बड़ा खजाना लगा है। जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस विभाग की टीम ने रामचंद्र नेपक के घर से 1.44 करोड़ रुपये नकद, सोने के बिस्किट औऱ सिक्के जब्त किए हैं। जयपुर फॉरेस्ट रेंज के डिप्टी रेंजर रामचंद्र नेपक पर आरोप है कि नेपक ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं ज़्यादा संपत्ति जमा कर रखी है।

विजिलेंस डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि, जयपुर के डिप्टी रेंजर राम चंद्र नेपक के खिलाफ चल रही तलाशी में उनके अपार्टमेंट में एक गुप्त खजाने में छिपाए गए लगभग 1.4 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। कुल नकद राशि लगभग 1.44 करोड़ रुपये है। चार सोने के बिस्कुट और 16 सोने के सिक्के भी बरामद किए गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह छापेमारी शुक्रवार सुबह जयपुर के विशेष सतर्कता न्यायालय से मिले सर्च वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के लिए 6 डिप्टी एसपी, 5 इंस्पेक्टर, 9 एएसआई और अन्य स्टाफ की बड़ी टीम लगाई गई।

डिप्टी रेंजर रामचंद्र नायक पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय से अधिक संपत्ति जमा की है। यह आय उनकी नौकरी और सरकारी वेतन से मेल नहीं खाती। इसी आधार पर यह जांच शुरू की गई थी।फिलहाल विजिलेंस टीम संपत्तियों की वैधता, बैंक खातों, दस्तावेजों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच कर रही है।

Tags

Next Story