Home > राज्य > अन्य > संत समाज, सनातन और राष्ट्रीयता के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: महामंडलेश्वर

संत समाज, सनातन और राष्ट्रीयता के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: महामंडलेश्वर

यतीन्द्रानंद गिरिजी महाराज ने उनको उत्तराखंड में लंबे समय तक एक स्थायी मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का आशीर्वाद दिया।

संत समाज, सनातन और राष्ट्रीयता के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: महामंडलेश्वर
X

देहरादून। दिल्ली राजकीय यात्रा से वापस लौटने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। यतीन्द्रानंद गिरिजी महाराज ने उनको उत्तराखंड में लंबे समय तक एक स्थायी मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का आशीर्वाद दिया, जिससे उत्तराखंड विकास के एक नए मार्ग पर चल सके। साथ ही उन्होंने जीवनदीप आश्रम रुड़की शतचंडी महायज्ञ में मुख्यमंत्री को सम्मिलित होने का निमंत्रण भी दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह एक लंबे समय से पूज्य महामंडलेश्वर का आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेते रहे हैं। आगे भी उन्हीं की प्रेरणा और मार्गदर्शन में उत्तराखंड राज्य की भलाई के लिए काम करेंगे।

जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर ने स्वदेश को बताया कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। मुझे उम्मीद है वह उत्तराखंड के विकास के लिए सबका साथ लेकर बढ़िया समन्वय स्थापित कर मिसाल पेश करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद राज्य के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं के घर जाकर उनका आशीर्वाद लिया है। यह साबित करता है कि उनके अंदर सबको समाहित कर आगे बढ़ने की दृढ़ इच्छाशक्ति है। विद्यार्थी जीवन से विचार परिवार के संस्कार भी उनके कार्य एवं नीतियों से परिलक्षित होंगे।

स्वामी यतींद्रानंद ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री ने सनातन समाज, संत समाज और मंदिरों के पुनरुद्धार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध एवं विकास के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत समाज के लिए हमेशा उपलब्ध रहकर सेवा करने का आश्वासन दिया है।

Updated : 19 July 2021 11:41 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Lucknow

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top