Home > राज्य > अन्य > हिमाचल प्रदेश में बनेगा सवर्ण आयोग, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की बड़ी घोषणा,

हिमाचल प्रदेश में बनेगा सवर्ण आयोग, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की बड़ी घोषणा,

हिमाचल प्रदेश में बनेगा सवर्ण आयोग, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की बड़ी घोषणा,
X

शिमला। सवर्ण आयोग के गठन को लेकर आंदोलनरत प्रदशर्नकारी सवर्ण समााज को अंततः शुक्रवार को सफलता मिल गई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को सवर्ण आयोग के गठन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि अगले बजट सत्र में आयोग के गठन को लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की तर्ज पर सवर्ण आयोग का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश हिमाचल प्रदेश दूसरा ऐसा राज्य होगा जहां इस तरह के आयोग का गठन होगा।

मुख्यमंत्री ने बाद में यह जानकारी सदन को भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय पर मंत्रिमंडल सहित अधिकारियों के साथ भी चर्चा की गई। उसके बाद पता चला कि अभी तक देश के दो राज्यों बिहार और मध्य प्रदेश में इस तरह का आयोग गठित किया। बाद में बिहार में इसे भंग कर दिया गया। इससे पहले दिन में सवर्ण समाज ने विधानसभा का घेराव किया। गौरतलब है कि प्रदेश में सवर्ण आयोग को लेकर सवर्ण समाज बहुत दिनों से संघर्ष कर रहा है।

Updated : 11 Dec 2021 6:01 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top