Home > राज्य > अन्य > मणिपुर में KCP गुट के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, कई मामले है दर्ज

मणिपुर में KCP गुट के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, कई मामले है दर्ज

मणिपुर में KCP गुट के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, कई मामले है दर्ज
X

इंफाल। मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन केसीपी (नोयोन गुट) के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें इम्फाल पूर्व के कैरांग मायाई लेइकाई के मोहम्मद इम्तियाज खान उर्फ अंगूबा (21), फुबाला अवांग लेइकाई के थोकचोम रोमेशचंद्र सिंह उर्फ अयांगबा (33) और इम्फाल पूर्व जिले के कैरांग ममांग लेइकाई के मोहम्मद सलीम (30) शामिल हैं।

ये लोग विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से धन उगाही में लगे हुए थे। गहन जांच और उनके सहयोगियों की पहचान के लिए हेंगांग पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है।

Updated : 6 Jan 2024 6:47 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top