Home > राज्य > अन्य > महाराष्ट्र में राकांपा -शिवसेना साथ लड़ेंगी निकाय चुनाव : संजय राउत

महाराष्ट्र में राकांपा -शिवसेना साथ लड़ेंगी निकाय चुनाव : संजय राउत

महाराष्ट्र में राकांपा -शिवसेना साथ लड़ेंगी निकाय चुनाव : संजय राउत
X

मुंबई। शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि महाराष्ट्र में होने वाले नगर निगम के चुनाव शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) मिलकर लड़ेंगी। कांग्रेस को भी साथ लाने के लिए प्रयास किया जाएगा। संजय राऊत ने पुणे में शनिवार को पत्रकारों से कहा कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी), कल्याण-डोंबिवली, औरंगाबाद, नासिक, पुणे और पिंपरी-चिंचवण नगर निगमों के चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों में साथ मिलकर लड़ने के लिए शिवसेना और राकांपा के बीच सहमति बन गई है। कांग्रेस को भी साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बीएमसी, कल्याण-डोंबिवली, औरंगाबाद एवं नासिक में शिवसेना और पुणे एवं पिंपरी-चिंचवण नगर निगम में राकांपा की स्थिति मजबूत है। राऊत ने कहा कि जहां जिसकी ताकत अधिक रहेगी, वहां वही पार्टी नेतृत्व करेगी।उल्लेखनीय है कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन महाविकास आघाड़ी में शिवसेना, राकांपा के साथ ही कांग्रेसी भी शामिल है, लेकिन नगर निगम के आगामी चुनाव में कांग्रेस के साथ आने को लेकर असमंजस बरकरार है।

हर स्तर पर सरकार प्रयास कर रही -

शिवसेना प्रवक्ता राऊत ने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना धीरे-धीरे नियंत्रित हो रहा था। भाजपा की ओर से मंदिर खोलने और लोकल शुरू करने की मांग की जा रही थी। इसके लिए जोरदार आंदोलन भी किए जा रहे थे। अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में भाजपा को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। राऊत ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रसार को रोकने का हर स्तर पर सरकार प्रयास कर रही है। सभी जिलों के जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

Updated : 12 Oct 2021 10:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top