Home > राज्य > अन्य > सर्बानंद सोनोवाल दिल्ली रवाना, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद

सर्बानंद सोनोवाल दिल्ली रवाना, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद

सर्बानंद सोनोवाल दिल्ली रवाना, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद
X

गुवाहाटी। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुए हैं। असम सरकार बनने के बाद सोनोवाल का यह पहला दिल्ली दौरा है। सर्वानंद सोनोवाल के राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के उच्चस्तरीय बैठक में भाग लेने की संभावना है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बुलाया गया था, जिसके मद्देनजर सोनोवाल शुक्रवार को गुवाहाटी को बोरझार स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से विस्तारा के हवाई जहाज के जरिए दिल्ली रवाना हुए हैं। सोनोवाल के साथ मंत्री पीयूष हजारिका भी थे। राज्य के जल संसाधन मंत्री हजारिका का दिल्ली में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री से राज्य की बाढ़ की स्थिति पर चर्चा करने की भी संभावना है।

बिस्वा को मिला असम -

बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद काफी समय तक मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पार्टी सोच-विचार करती रही। अंततः भाजपा शीर्ष नेतृत्व में मुख्यमंत्री की गद्दी पर डॉ हिमंत बिस्व सरमा को बैठा दिया। राज्य में सरकार के गठन के बाद सवाल यह उठ रहा है कि आखिर सोनोवाल को पार्टी कौन सी जिम्मेदारी देगी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने कहा था कि सोनोवाल को पार्टी कोई बड़ा पद देगी। उन्होंने भी इस बारे में कोई साफ संकेत नहीं दिया।

बड़ी जिम्मेदारी की उम्मीद -

अब केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलों के बीच उन्हें कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसको लेकर भाजपा के प्रदेश स्तर पर भी अंदरखाने जमकर चर्चा जारी है। अब देखना होगा कि दिल्ली में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व सोनोवाल के भविष्य को लेकर क्या कदम उठाता है।

Updated : 12 Oct 2021 10:28 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top