Home > राज्य > अन्य > संजय राउत ने ममता बनर्जी की तुलना देवी अहिल्या बाई से की, भाजपा की बढ़त नहीं दिखी

संजय राउत ने ममता बनर्जी की तुलना देवी अहिल्या बाई से की, भाजपा की बढ़त नहीं दिखी

संजय राउत ने ममता बनर्जी की तुलना देवी अहिल्या बाई से की, भाजपा की बढ़त नहीं दिखी
X

मुंबई। संजय राउत ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाली ममता बनर्जी की तुलना अहिल्याबाई होल्कर से की है। उन्होंने सामना में लिखा - ममता बनर्जी की जीत। लेकिन कांग्रेस के पतन के साथ परेशानी उतनी ही तीव्र है। अगर आज कांग्रेस यहां है, तो 2024 के चुनावों में कांग्रेस कहां होगी? क्या 2024 के लोकसभा चुनावों में ममता बनर्जी की जीत के बाद एक नई दिशा मिलेगी? यदि विपक्ष एक साथ नेतृत्व करने की कोशिश करता है, तो कौन इसका नेतृत्व करेगा? यह सब आम सहमति से तय किया जाना चाहिए और कांग्रेस को भी इस पर सहमत होना चाहिए। "

शिवसेना प्रवक्ता द्वारा ममता बनर्जी की तुलना अहिल्या बाई होल्कर से करना कहां उचित है, उन दोनों की तुलना कैसे की जा सकती है। वे एक नगर की संस्थापक थी, जहां उन्हें देवी के रूप में पूजा जाता था। ऐसे में एक महिला की तुलना आखिर कैसे एक देवी से की जा सकती है। जिसके चलते पूरा समुदाय उनसे नाराज है, उनके इस बयान का हर तरफ विरोध हो रहा है। संजय राउत कुछ समय पहले तक शरद पवार को यूपीए अध्यक्ष बनाने के लिए सिफारिश कर रहे थे, आज उस स्थान पर उन्हें ममता बनर्जी दिखाई दे रही है।

संजय राउत को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की जीत नजर आ रही है लेकिन भाजपा द्वारा 3 से बढाकर 77 सीटों तक पहुंचने का सफर दिखाई नहीं दे रहा है। भाजपा ने पूरे विपक्ष का सफाया कर उसके राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। ऐसे में सवाल ये है की वे भाजपा की तुलना किससे करेंगे। राईट विंग द्वारा विपक्ष में मजबूत स्थान प्राप्त कर चुकी है, ये बात संजय राउत भूलना नहीं चाहिए।

Updated : 12 Oct 2021 10:42 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top