रोहित शेट्टी ने मनाया अपना 49वां जन्मदिन, जुहू बीच पर किया पुलिस स्टेशन का उद्घाटन

रोहित शेट्टी ने मनाया अपना 49वां जन्मदिन, जुहू बीच पर किया पुलिस स्टेशन का उद्घाटन
X

मुंबई। एक्शन फिल्म बनाने के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी आज 14 मार्च को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे है। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर मुंबई के जुहू में एक नए पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया।


इस दौरान उनके साथ मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर मौजूद रहे। दोनों ने मुंबई के जुहू बीच पर एक नए पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया। निर्देशक ने मुंबई पुलिस के सम्मान के रूप में पुलिस स्टेशन बनाने में भी योगदान दिया है।इस दौरान वह पुलिस कर्मियों के साथ तस्वीर खिंचवाते और कमिश्नर के साथ गुफ्तगू करते नजर आए।

फिल्म क्रिटिक रमेश बाला के मुताबिक, रोहित शेट्टी ने इस पुलिस स्टेशन के निर्माण के लिए कुछ आर्थिक योगदान भी दिया है। उद्घाटन के दौरान रोहित ने माथे पर टीका भी लगाया हुआ है, इसने अनुमान लगाया जा सकता है पुलिस स्टेशन का उद्धाटन पूरे विधि विधान से किया गया है।

Tags

Next Story