Home > राज्य > अन्य > पुडुचेरी : एन रंगासामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

पुडुचेरी : एन रंगासामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

पुडुचेरी : एन रंगासामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री ने दी बधाई
X

पुडुचेरी। अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस प्रमुख एन रंगासामी ने आज पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें नये कार्यकाल के लिए बधाई दी है। फिलहाल उन्होंने अकेले ही शपथ ली है और जल्द ही मंत्री भी शपथ लेंगे। उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदराराजन ने आज राज निवास में आयोजित एक संक्षिप्त शपथ ग्रहण समारोह में रंगासामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने तमिल भाषा में शपथ ली।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मैं पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर एन.रंगासामी को बधाई देता हूं। नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।" उल्लेखनीय है कि रंगासामी चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं। उल्लेखनीय है कि एन रंगासामी की पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर केन्द्र शासित प्रदेश में चुनाव लड़ा था। 30 सदस्यीय विधानसभा में एनआर कांग्रेस ने 10 सीटें और भाजपा ने 6 सीटें जीती हैं। इस चुनाव में छह निर्दलीय उम्मीदवार भी जीते हैं। विपक्ष में द्रमुक को छह और कांग्रेस ने दो सीटों पर ही जीत दर्ज की है।



Updated : 12 Oct 2021 10:43 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top