मनसे नेता राज ठाकरे और उनकी मां कोरोना संक्रमित, टीके के लगवा चुके दोनों डोज

X
By - स्वदेश डेस्क |23 Oct 2021 9:32 PM IST
Reading Time: मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे और उनकी मां की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट शनिवार को पाजिटिव आई है। इन दोनों का दादर स्थित उनके घर पर ही इलाज हो रहा है। मुंबई नगर निगम की टीम ने दादर स्थित राज ठाकरे के निवास को सैनिटाइज करने के बाद इसे प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है।
राज ठाकरे और उनकी मां की तबीयत शुक्रवार को खराब हुई थी। इसी वजह से कल लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने उनकी मेडिकल जांच की और कोरोना सैंपल भी लिया था। आज दोनों लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद लीलावती अस्पताल की टीम ने ही यह जानकारी मुंबई नगर निगम को दी। इसी आधार पर यहां कोरोना नियमावली के तहत कार्रवाई की गई है।BMC के अधिकारियों के मुताबिक, राज और उनकी मां को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं।
Next Story
