Home > राज्य > अन्य > राज कुंद्रा को कोर्ट से लगा झटका, नहीं मिली जमानत, पुलिस हिरासत बढ़ाई

राज कुंद्रा को कोर्ट से लगा झटका, नहीं मिली जमानत, पुलिस हिरासत बढ़ाई

राज कुंद्रा को कोर्ट से लगा झटका, नहीं मिली जमानत, पुलिस हिरासत बढ़ाई
X

नईदिल्ली। पोर्न फिल्मों के निर्माण के आरोप में गिरफ्तार हुए उद्योगपति राज कुंद्रा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मुंबई की एक अदालत ने शुक्रवार राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रेयान थोर्पे की पुलिस हिरासत 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है। मामले की गहन छानबीन मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को राज कुंद्रा का मेडिकल टेस्ट करवा कर अदालत में पेश किया था। अदालत में राज कुंद्रा के वकील ने पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाते हुए राज कुंद्रा को जमानत दिए जाने की मांग की। सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि अश्लील फिल्मों के निर्माण के मामले में अभी बहुत ज्यादा छानबीन बाकी है। राज कुंद्रा पर जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस मामले में राज कुंद्रा को जमानत दिए जाने पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ की आशंका है। इसी वजह से न्यायाधीश ने राज कुंद्रा की पुलिस कस्टडी 27 जुलाई तक बढ़ाने का आदेश दिया है।

ये है मामला -

उल्लेखनीय है कि मुंबई के मालाड इलाके के मडआइलैंड स्थित एक बंगले में पुलिस ने इसी साल फरवरी महीने में छापा मारकर गहना वशिष्ठ, उमेश कामथ सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। इन सभी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रेयान थोर्पे को गिरफ्तार किया है। इसके बाद दोनों को अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया था। इन दोनों की हिरासत आज खत्म होने के बाद पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया था।

Updated : 12 Oct 2021 10:13 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top