Home > राज्य > अन्य > राहुल गांधी ने प्रत्याशियों के साथ स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, जीत की मांगी दुआ

राहुल गांधी ने प्रत्याशियों के साथ स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, जीत की मांगी दुआ

चन्नी और सिद्धू रहे मौजूद

राहुल गांधी ने प्रत्याशियों के साथ स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, जीत की मांगी दुआ
X

अमृतसर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस नेता गुरुवार की सुबह अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे से राहुल गांधी एक गाड़ी की फ्रंट सीट पर बैठे जिसकी पिछली सीट पर चन्नी और नवजोत सिद्धू सवार हुए। इसके बाद राहुल गांधी दरबार साहिब पहुंचे, जहां कांग्रेस पार्टी द्वारा अब तक घोषित किए गए सभी 109 प्रत्याशी उनका इंतजार कर रहे थे।

राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की कामयाबी के लिए दरबार साहिब में माथा टेका। यहां उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ कुछ समय लंगर की सेवा भी की।

इसके बाद राहुल गांधी सभी नेताओं के साथ दुर्गयाणा मंदिर तथा भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर भी गए। मिशन पंजाब पर आए राहुल गांधी ने अमृतसर में पार्टी के नेताओं तथा प्रत्याशियों के साथ मंत्रणा के बाद जालंधर का रुख किया। वहां आज शाम वह कांग्रेस की पहली वर्चुअल रैली को संबोधित करने वाले हैं।

Updated : 28 Jan 2022 8:47 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top