Home > राज्य > अन्य > पुष्कर सिंह धामी ने दिया इस्तीफा, पर्यवेक्षक चुनेंगे अगला मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी ने दिया इस्तीफा, पर्यवेक्षक चुनेंगे अगला मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी ने दिया इस्तीफा, पर्यवेक्षक चुनेंगे अगला मुख्यमंत्री
X

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैबिनेट समेत इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल गुरमीत सिंह को इस्तीफा सौंपा। राज्यापाल ने उन्हें नई सरकार के गठन तक कार्य करते रहने का निर्देश दिया है।

पुष्कर सिंह धामी ने इस्तीफा देने का बाद कहा की राज्य में पार्टी को नया जनादेश मिल गया है, इस कालखंड का काम पूरा हुआ. मैंने माननीय राज्यपाल को अपने समेत पूरे मंत्रिमंडल का इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल ने कहा है कि जब तक नई सरकार का गठन नहीं हो जाता तब तक आप काम करेंगे।

उन्होंने आगे कहा की केंद्र की हमारी पद्धति है, अगला मुख्यमंत्री चुनने के लिए पर्यवेक्षक आएंगे। जब भी वे आएंगे उसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी। आज सिर्फ कैबिनेट बैठक होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार किया। उन्होंने कहा की मैं पीएम मोदी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे लोगों की सेवा के लिए चुना. उत्तराखंड में पहली बार मिथक टूटा है और 2/3 बहुमत के साथ भाजपा ने सरकार बनाई है। हम आगे भी सारे वादे पूरे करेंगे.



Updated : 15 March 2022 10:09 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top