- देश में 70 साल बाद दिखेंगे चीते, अफ्रीका से 16 घंटे में पहुंचेंगे ग्वालियर
- नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, देश भर में दर्ज सभी केस दिल्ली ट्रांसफर
- IAS सौम्या शर्मा की कहानी, 16 साल की उम्र में खो दी थी सुनने की शक्ति, एक बार में पाई सफलता
- ग्वालियर में महापौर ने किया मेयर इन काउन्सिल का गठन, इन...पार्षदों को मिली जगह
- नीतीश कुमार ने आठवीं बार ली सीएम पद की शपथ, तेजस्वी यादव बने उपमुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री ने किया 35 एएनएम सेंटर का शुभारंभ, 1700 युवतियों को मिलेगा प्रशिक्षण
- UNSC में भारत ने चीन को घेरा, कहा- आतंकवाद के खिलाफ दोहरा रवैया ना अपनाएं
- तीन तेंदुओं ने कूनो में रोकी अफ्रीकी चीतों की आमद
- पहली बार वर्ष 2013 में भाजपा से अलग हुए थे नीतीश, जानिए कब-कब आए करीब और क्यों बढ़ी दूरी
- उप्र ATS ने ISIS आतंकी को किया गिरफ्तार, ओवैसी की पार्टी का है सक्रिय सदस्य

पंजाब कैबिनेट के मंत्री 18 को जाएंगे पाकिस्तान, श्री करतारपुर साहिब में मत्था टेकेंगे
X
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज ऐलान किया कि करतारपुर कॉरिडोर फिर से खुलने के बाद पहले प्रतिनिधिमंडल के तौर पर समूची पंजाब कैबिनेट 18 नवंबर को श्री करतारपुर साहिब में नतमस्तक होगी।
आज यहां पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के प्रसिद्ध नेता सरदार संतोख सिंह रंधावा की बरसी के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले करतारपुर कॉरिडोर फिर से खोलने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का हार्दिक धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि उन्होंने कॉरिडोर को फिर से खोलने का मुद्दा प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष निजी तौर पर उठाया था। उन्होंने कहा कि यह समूचे पंजाबी भाईचारे और ख़ास तौर पर सिख भाइयों के लिए खुशी का मौका है और 18 नवंबर को समूची पंजाब कैबिनेट श्री करतारपुर साहिब में माथा टेकेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार प्रगति की राह पर है और राज्य में जवाबदेह और पारदर्शी प्रशासन मुहैया करवाने के लिए क्रांतिकारी बदलाव किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकहितैषी और विकास समर्थक नीतियां बनाकर लोगों की भलाई के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पहले ही कई पहल की जा चुकी हैं और अन्य प्रगति पर हैं।