Home > राज्य > अन्य > प्रशांत किशोर बने पंजाब के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, मिला कैबिनेट दर्जा

प्रशांत किशोर बने पंजाब के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, मिला कैबिनेट दर्जा

प्रशांत किशोर बने पंजाब के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, मिला कैबिनेट दर्जा
X

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर को प्रिंसिपल सलाहकार नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक ट्वीट करके यह जानकारी दी है। उन्हें फरवरी माह में होने जा रहे पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र नियुक्त किया गया है।

साल 2017 में भी प्रशांत को पंजाब चुनावों में कांग्रेस की मदद के लिए उनकी टीम के साथ लगाया गया था। वर्ष 2017 से पहले कांग्रेस लगातार 10 वर्ष सत्ता से बाहर रही थी। वर्ष 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का सेहरा तब अनेक कांग्रेसी नेताओं ने प्रशांत किशोर को दिया था। अब प्रशांत किशोर की नियुक्ति पर विपक्ष द्वारा अनेक विपरीत प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।


Updated : 1 March 2021 1:45 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top