Home > राज्य > अन्य > छत्तीसगढ़ शासन सोनिया और राहुल गांधी के इशारे पर कार्रवाई कर रहा है : डॉ. रमन सिंह

छत्तीसगढ़ शासन सोनिया और राहुल गांधी के इशारे पर कार्रवाई कर रहा है : डॉ. रमन सिंह

छत्तीसगढ़ शासन सोनिया और राहुल गांधी के इशारे पर कार्रवाई कर रहा है : डॉ. रमन सिंह
X

रायपुर। टूलकिट मामले में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने एफआईआर के बाद भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फेंस आयोजित की, जिसमें उन्होने कहा की कहा कि राज्य सरकार झूठे मामले बनाकर एफआईआर कर रही है। मामले का संचालन सिविल लाइन थाने से नहीं बल्कि कांग्रेस कार्यालय से मुख्यमंत्री के इशारे से हो रहा है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन सोनिया और राहुल गांधी के इशारे पर कार्रवाई कर रहा है। संबित पात्रा ने गांधी परिवार के खिलाफ तथ्यात्मक मुद्दे उठाए हैं। इस मुद्दे को लेकर हम सड़क से कोर्ट तक जाएंगे।

डॉ. सिंह ने आगे कहा कि संबित पात्रा को कोर्ट से न्याय मिला है। ये सभी मामले राजनीति से प्रेरित हैं, कोर्ट में मामला आते ही सभी खारिज कर दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस केस को पुलिस नहीं कांग्रेस कार्यालय से डील किया जा रहा है। मुझे मिले नोटिस की कॉपी को सार्वजनिक करने का अपराध कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस ने बौखलाहट में एफआईआर दर्ज कराई है। देश और पीएम की छवि धूमिल की साजिश का हमने पर्दाफाश किया है। घटना से मेरा मन व्यथित हुआ इसलिये जनता को बताया। डॉॅ. रमन ने कहा कि एफआईआर में लगाई गई धाराएं हास्यास्पद हैं। हम न्यायालय में जाएंगे और अपनी बात को मजबूती से रखेंगे।

पुलिस ने की पूछताछ -

वही आज दोपहर पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से उनके वीआईपी रोड स्थित मौलश्री विहार बंगले पर पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों ने 10 से 15 मिनट तक पूछताछ में रमन सिंह के ट्विटर अकाउंट के बारे में जानकारी ली और दस्तावेज के बारे में पूछा।

ट्विटर अकाउंट के बारे में जानकारी ली -

भाजपा सूत्रों के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने डॉ. रमन सिंह से 10 से 15 मिनट तक पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के अनुसार अधिकारी प्रश्नों की सूची तैयार करके ले गए थे। उन्होंने डॉ रमन सिंह के ट्विटर अकाउंट के बारे में जानकारी ली और दस्तावेज के बारे में पूछा। पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने ट्विटर पर दस्तावेज कॉपी पेस्ट करके लगाया है। उन्होंने अपना ट्विटर एक्सेस निजी बताकर देने से इनकार कर दिया। उन्होंने पहले से तैयार अपने जवाबों को पुलिस के हवाले कर दिया जिसे लेकर पुलिस वापस लौट गई।

Updated : 12 Oct 2021 10:41 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top