Home > राज्य > अन्य > प्रकाश सिंह बादल हुए कोरोना संक्रमित, प्रधानमंत्री मोदी ने जाना हालचाल

प्रकाश सिंह बादल हुए कोरोना संक्रमित, प्रधानमंत्री मोदी ने जाना हालचाल

प्रकाश सिंह बादल हुए कोरोना संक्रमित, प्रधानमंत्री मोदी ने जाना हालचाल
X

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की सुबह फोन करके पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का हालचाल जाना। 95 वर्षीय प्रकाश सिंह को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रकाश सिंह बादल पहली लहर के दौरान कोरोना पॉजिटिव हुए थे। बादल जब एनडीए का हिस्सा थे तो उन्हें एनडीए का संयोजक बनाया गया था।

पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड के बावजूद चुनाव प्रचार कर रहे प्रकाश सिंह बादल को हाल ही में कोरोना हुआ था। हालांकि बादल की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह फोन करके प्रकाश सिंह बादल का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की।


Updated : 21 Jan 2022 2:19 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top