Home > राज्य > अन्य > पाकिस्तान ने पुंछ तथा राजौरी में की भारी गोलीबारी, एक जवान शहीद

पाकिस्तान ने पुंछ तथा राजौरी में की भारी गोलीबारी, एक जवान शहीद

पाकिस्तान ने पुंछ तथा राजौरी में की भारी गोलीबारी, एक जवान शहीद
X

पुंछ। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार सुबह भी पुंछ तथा राजौरी जिले में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। पाक द्वारा की गई इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

पाकिस्तान की ओर से सोमवार सुबह पुंछ जिले की कृष्णा घाटी सेक्टर तथा राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाकिस्तान ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। भारतीय जवान भी पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी थी।

Updated : 22 Jun 2020 6:56 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top