Home > राज्य > अन्य > केंद्रीय विश्वविद्यालय से एनएसयूआई ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा

केंद्रीय विश्वविद्यालय से एनएसयूआई ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा

केंद्रीय विश्वविद्यालय से एनएसयूआई ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा
X

बिलासपुर/वेब डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश भर में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमन शुक्ला के नेतृत्व में गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से भारत जोड़ो यात्रा निकाली गयी जिसमे छात्रों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमन शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि "पिछले 2 महीनों से हमारे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी लगातार पद यात्रा कर रहे हैं लगभग 1000 किमी से ज्यादा की यात्रा तय कर चुके हैं यह यात्रा एकजुटता का संदेश देने के लिए है"

उन्होंने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से हम लोग बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी के खिलाफ लोगों को एकजुट कर विरोध किया जा रहा है। हमारे देश की जनता सब कुछ जानती है देश मे लगातार धर्म की राजनीति कर के लोगो में विपक्षी पार्टी फुट डालने का काम कर रही है। देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम हमेशा खड़े रहे हैं और आगे भी डट कर मुकाबला करेंगे। इस यात्रा में अनिल ध्रुव, सोमू यादव, योगेश कोरी, विरण, वीरेंद्र, रितेश व समस्त छात्र नेता शामिल हुए।

Updated : 20 Nov 2022 7:11 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top