पंजाब : NIA ने खालिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह पर घोषित किया 10 लाख का इनाम, UAPA के तहत दर्ज है केस

X
By - स्वदेश डेस्क |23 May 2023 6:15 PM IST
Reading Time: कश्मीर सिंह नाभा 2016 में हाई सिक्योरिटी जेल पर हमला कर चार बदमाशों को भगा ले गया था।
चंडीगढ़/वेबडेस्क। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को आतंकी गतिविधियों में शामिल खालिस्तानी समर्थक कश्मीर सिंह गल्वड्डी उर्फ बलबीर सिंह पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
कश्मीर सिंह मूल रूप से लुधियाना का रहने वाला है।देश भर में कई आतंकी गतिविधियों मे वह शामिल रहा है। एनआईए के मुताबिक उसे पिछले साल 20 अगस्त को आईपीसी की विभिन्न धाराओं 120-बी, 121, 121-ए और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) की अधिनियम की धारा 17, 18, 18-बी और 38 के तहत और यूएपीए में कश्मीर सिंह की तलाश है।
नाभा जेल ब्रेक -
उल्लेखनीय है कि नाभा जेल ब्रेक मामले में उसकी तलाश है। सात साल पहले यानी 2016 में पलविंदार पिंडा सहित कई बदमाशों ने नाभा हाई सिक्योरिटी जेल पर हमला कर चार बदमाशों को भगा ले गए थे।
Next Story
