नेफिउ रियो बने नागालैंड के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल

नेफिउ रियो बने नागालैंड के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल
X
गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के साथ-साथ ही दो उप मुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ली।

कोहिमा। नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने मंगलवार को कोहिमा स्थित कैपिटल कल्चरल हाल में नेफ्यू रियो को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके अलावा दो उप मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों समेत कुल 11 विधायकों ने शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में खास तौर पर मौजूद रहे। नेफिउ रियो ने पांचवीं बार नागालैंड के मुख्यमंत्री बने हैं।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वोत्तर राज्यों के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे, जहां पर उनका स्वागत असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, असम सरकार के मंत्री ने स्वागत किया। इसके बाद वे बोरझार हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर के जरिए मेघालय की राजधानी शिलांग पहुंचे। प्रधानमंत्री शिलांग में मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और इसके बाद कोहिमा पहुंचे।प्रधानमंत्री का स्वागत नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन एवं मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के साथ ही अन्य वरिष्ठ नेताओं ने किया।

ये रहे मौजूद -


नगालैंड सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेफिउ रियो पांचवीं बार बने नगालैंड के मुख्यमंत्री, शपथग्रहण में शामिल हुए प्रधानमंत्रीद थे।

एनडीपीपी के 7 और भाजपा के 5 विधायकों ने शपथ ली

एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के साथ-साथ ही दो उप मुख्यमंत्रियों वाई पाटन (भाजपा) एवं टीआर जेलियांग (एनडीपीपी) ने भी शपथ ली। इसके अलावा अन्य 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। पहली बार नगालैंड में एक महिला विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। कुल मिलाकर आज एनडीपीपी के 7 और भाजपा के 5 विधायकों ने शपथ ली।

Tags

Next Story