Home > राज्य > अन्य > NCB की बड़ी कार्रवाई, नांदेड़ से जब्त किया 1127 किलोग्राम गांजा, दो गिरफ्तार

NCB की बड़ी कार्रवाई, नांदेड़ से जब्त किया 1127 किलोग्राम गांजा, दो गिरफ्तार

NCB की बड़ी कार्रवाई, नांदेड़ से जब्त किया 1127 किलोग्राम गांजा, दो गिरफ्तार
X

मुंबई।नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सोमवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में 1127 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पकड़ा गया गांजा आंध्र प्रदेश से महाराष्ट्र लाया गया था। एनसीबी ने गांजे के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है। इन दोनों से पूछताछ जारी है।

एनसीबी की मुंबई जोन के डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि उनकी टीम को गांजे की इस तस्करी की गोपनीय जानकारी मिली थी। उसी जानकारी के आधार पर नांदेड़ में छापा मार कर 1127 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस मामले में हिरासत में लिए गए दो लोगों से गहन छानबीन जारी है।

Updated : 15 Nov 2021 2:58 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top