Home > राज्य > अन्य > एक साल बाद जेल से बाहर आए नवजोत सिंह सिद्धू , पंजाब कांग्रेस में बढ़ी हलचल

एक साल बाद जेल से बाहर आए नवजोत सिंह सिद्धू , पंजाब कांग्रेस में बढ़ी हलचल

एक साल बाद जेल से बाहर आए नवजोत सिंह सिद्धू , पंजाब कांग्रेस में बढ़ी हलचल
X

चंडीगढ़। रोड रेज में सजा काट रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज जेल से बाहर आ गए है। जेल से बाहर आने पर उनके समर्थकों ने पूरे जोश से उनका स्वागत किया।

पूर्व क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू को करीब 32 साल पुराने रोडरेज केस में 19 मई 2022 को एक साल कैद की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद सिद्धू 20 मई 2022 को जेल गए थे । नियमानुसार सिद्धू की सजा 19 मई को पूरी हो रही है, लेकिन जेल में उनके अच्छे व्यवहार तथा एक साल के दौरान कोई छुट्टी नहीं लिए जाने के कारण उन्हें यह रियायत दी गई है।

पत्नी ने किया भावुक ट्वीट -

इसी बीच नवजोत सिंह के बेटे करण सिद्धू ने कहा कि परिवार उनके साथ निजी समय बिताना चाहता है। परिवार के लिए पिछला एक साल बेहद मुश्किलों भरा रहा। माँ नवजोत कौर को कैंसर हो गया था, उनकी सर्जरी हुई है। भविष्य को लेकर पिता जी ने काफी आत्म मंथन किया है। उनका कांग्रेस में क्या रोल रहेगा यह पार्टी तय करेगी।वहीँ सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने भी शुक्रवार को एक भावनात्मक ट्वीट किया था। सिद्धू की पत्नी ने कहा कि पंजाब के लिए नवजोत का प्यार हद से ज्यादा है।

कांग्रेस नेता नहीं पहुंचे जेल -

नवजोत सिद्धू की रिहाई के बाद पंजाब कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है। इस बार कांग्रेस ने उनके स्वागत के लिए कोई तैयारी नहीं की। यहाँ तक की प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी उन्हें रिसीव करने के लिए जाने से मना कर दिया। ऐसे में माना जा रहा है की आने वाले समय में नवजोत सिद्धू को कांग्रेस के अंदर गुटबाजी का सामना करना पड़ सकता है।

Updated : 5 April 2023 7:19 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top