Home > राज्य > अन्य > नवजोत सिद्धू ने कसा तंज, कहा- मेरी राह में गड्ढे खोदने वाले खुद ही गड्ढे में गिर गए

नवजोत सिद्धू ने कसा तंज, कहा- मेरी राह में गड्ढे खोदने वाले खुद ही गड्ढे में गिर गए

पंजाब चुनाव में मुख्यमंत्री सहित तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को मिली पराजय

नवजोत सिद्धू ने कसा तंज, कहा- मेरी राह में गड्ढे खोदने वाले खुद ही गड्ढे में गिर गए
X

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। राज्य के मुख्यमंत्री सहित तीन पूर्व मुख्यमंत्री को हार मिली है। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उनकी राह में गड्ढे खोदने वाले खुद ही गड्ढे में गिर गए हैं।

शुक्रवार को चुनाव परिणाम आने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब नवजोत सिद्धू ने फिर से आक्रामक रवैया दिखाते हुए कहा है कि उन्होंने अपने जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखे हैं। यह हार जीवन का हिस्सा है और इससे सबक लेकर आगे चलने की जरूरत है। सिद्धू ने कहा कि इस चुनाव में तीन पूर्व मुख्यमंत्री सहित मुख्यमंत्री निपट गए। जैसा कोई बीजेगा वैसा ही काटेगा।

चन्नी को सहयोग किया -

उन्होंने चन्नी पर किसी तरह की सीधी टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि जिस दिन राहुल गांधी ने उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया था। उस दिन के बाद उन्होंने चन्नी का पूरा सहयोग किया। चन्नी को बतौर मुख्यमंत्री और भावी मुख्यमंत्री के रूप में पूरा सम्मान दिया। सिद्धू ने कहा कि वर्ष 2017 में पंजाब के लोगों ने कांग्रेस को एक अवसर दिया था। कांग्रेस ने इस अवसर पर सही इस्तेमाल नहीं किया। एक भ्रष्ट व ढोंगी मुख्यमंत्री को पंजाबवासियों पर बैठा दिया। किसी और के इशारे पर काम करने वाले भ्रष्ट मुख्यमंत्री को कुर्सी से उतारने में चार साल से अधिक का समय लग गया। अब पंजाब वासियों ने आम आदमी पार्टी को मौका दिया है।

लोगों की आवाज को भगवान की आवाज

उन्होंने कहा कि आप को इस अवसर का लाभ लेकर पंजाब वासियों के हित में काम करना चाहिए।पंजाब वासी पुराने सिस्टम को बदलना चाहते थे, इसलिए उन्होंने आप को चुना है। सिद्धू ने कहा कि लोकतंत्र में लोग कभी गलत नहीं होते। लोगों की आवाज को भगवान की आवाज मानकर आगे काम करना होगा। सिद्धू ने कहा कि पंजाब वासियों के कल्याण में ही उनका कल्याण है।

Updated : 15 March 2022 10:09 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top