Home > राज्य > अन्य > वरिष्ठ नेता नाना पटोले बने महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

वरिष्ठ नेता नाना पटोले बने महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

नई कार्यकारिणी घोषित

वरिष्ठ नेता नाना पटोले बने महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
X

मुंबई। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता नाना पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नाना पाटोले के साथ अन्य 6 नेताओं को कार्याध्यक्ष पद पर व 10 नेताओं को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

नाना पाटोले ने कल गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद से उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने की अटकलें लगाईं जा रही थी। जिसके बाद आज कांग्रेस ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। नाना पटोले की नई कार्यकारिणी में शिवाजीराव मोघे, बसवराज पाटील, मोहम्मद आरीफ नसीम खान, कुणाल रोहीदास पाटील, चंद्रकांत हंडोरे व प्रणिति शिंदे को प्रदेश कार्याध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह श्रीश मधुकरराव चौधरी, रमेश आनंदराव बागवे, हुसैन दलवाई, मोहन जोशी, रणजीत प्रताप कांबले, कैलाश कृष्णराव गोरंट्याल, बीआई नागराले, शरद आहेर, एमएम शेख व माणिक जगताप को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।



Updated : 12 Oct 2021 10:58 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top