Home > राज्य > अन्य > हल्द्वानी में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, विरोध में उपद्रवियों ने फेंके पत्थर

हल्द्वानी में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, विरोध में उपद्रवियों ने फेंके पत्थर

पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल, पुलिस को छोड़नी पड़ी आंसू गैस

हल्द्वानी में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, विरोध में उपद्रवियों ने फेंके पत्थर
X

हल्द्वानी। हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा और नमाज स्थल को आज नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के विरोध में अराजक तत्वों ने टीम पर पथराव किया। इसमें कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हो गए। इससे वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। हालांकि वहां पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।


नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा समेत नगर निगम की बड़ी संख्या में टीम की मौजूदगी में बुलडोजर ने अवैध मदरसा और नमाज स्थल को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान मलिक के बगीचे के आसपास के रहने वाले अराजक तत्वों ने पुलिस प्रशासन और पत्रकारों के ऊपर जमकर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हो गए। इस पर पुलिस ने अराजक तत्वों पर बलपूर्वक कार्रवाई की। इसका बवाल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस को आंसू गैस भी छोड़नी पड़ी।

पथराव करने वाले गिरफ्तार -

इस दौरान एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद मीणा, थाना बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी,एसओ मुखानी एसओ प्रमोद पाठक,कालाढूंगी एसओ नंदन सिंह रावत,समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया अवैध मदरसा और नमाज वाली जगह पूरी तरह अवैध तरीके से कब्जा की गई है। इसके पास एक एकड़ जमीन पर नगर निगम ने पूर्व में कब्जा ले लिया था। अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को सील कर दिया था और अब इसे आज ध्वस्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पथराव करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है और उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।

Updated : 8 Feb 2024 2:24 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top