Home > राज्य > अन्य > मणिपुर विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व प्रदेश प्रमुख भाजपा में शामिल

मणिपुर विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व प्रदेश प्रमुख भाजपा में शामिल

मणिपुर विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व प्रदेश प्रमुख भाजपा में शामिल
X

इम्फाल। मणिपुर विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही मणिपुर कांग्रेस के पूर्व प्रमुख गोविंददास कोंथौजम रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता संबित पात्रा की उपस्थिति में मणिपुर कांग्रेस के पूर्व प्रमुख गोविंददास कोंथौजम भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

मणिपुर के सीएम और बीजेपी नेता एन बीरेन सिंह ने आज दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर की परवाह की है, और हाल ही में इस क्षेत्र के पांच मंत्रियों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मणिपुर ने वादा किया है कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को मजबूत बनाएं।"

28 जुलाई को, 26-विष्णुपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक और मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा बुधवार को विधानसभा सचिव के कार्यालय को सौंपा गया।कोंटौजम के भाजपा में प्रवेश की घोषणा रविवार सुबह पार्टी के प्रवक्ता अनिल बलूनी ने की।

Updated : 12 Oct 2021 10:39 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top