Home > राज्य > अन्य > कर्नाटक में महाराष्ट्र की गाड़ियों में तोड़फोड़, दोनों राज्यों के बीच गहराया सीमा विवाद, फडणवीस ने जताई नाराजगी

कर्नाटक में महाराष्ट्र की गाड़ियों में तोड़फोड़, दोनों राज्यों के बीच गहराया सीमा विवाद, फडणवीस ने जताई नाराजगी

शरद पवार ने कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई को दिया अल्टीमेटम

कर्नाटक में महाराष्ट्र की गाड़ियों में तोड़फोड़, दोनों राज्यों के बीच गहराया सीमा विवाद, फडणवीस ने जताई नाराजगी
X

मुंबई। महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकार के बीच सीमा विवाद बढ़ता जा रहा है। कर्नाटक के बेलगावी के हीरेबागवाड़ी में मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के रजिस्ट्रेशन नंबर वाले ट्रक पर सुबह हमला हुआ, जिसके बाद यहां हालात और ज्यादा बिगड़ गए है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री वसवराज बोम्मई से फोन पर वार्ता कर नाराजगी जताई है। उन्होंने महाराष्ट्र की बसों में तोड़फोड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने और कर्नाटक में रहने वाले मराठी भाषियों की सुरक्षा करने की भी मांग की है।

देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को बताया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने उन्हें अवगत कराया कि वाहनों में तोड़फोड़ करने वालों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कर्नाटक में रहने वाले मराठी भाषियों को सुरक्षा दिए जाने का भी आश्वासन दिया है।

शरद पवार ने दिया अल्टीमेटम -

वहीँ महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने कर्नाटक सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर ये सब नहीं रुका तो वे खुद बेलगाम आ जाएंगे। शरद पवार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। जिसमें उन्होंने कहा, 'देश को जिस महापुरुष ने संविधान दिया, उनके महापरिनिर्वाण दिवस के दिन जो महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा में घट रहा है, उसका मैं निषेध करता हूं. . उन्होंने कहा की कर्नाटक सरकार इस मामले को जानबूझ कर एक अलग रंग देने की कोशिश कर रही हैं। '

केंद्र मूकदर्शक बन कर बैठा

उन्होंने आगे कहा की कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र के जत तालुका के 40 गांवों पर कर्नाटक का अधिकार जता दिया। 24 नवंबर को अक्कलकोट पर भी दावा किया। इस घटना के बाद देवेंद्र फडणवीस द्वारा कर्नाटक के सीएम बोम्मई से फोन पर चर्चा की बात सामने आई है. लेकिन इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा. अगर समय रहते यह सब नहीं रोका गया तो हालात कंट्रोल से बाहर हो जाएंगे. अभी भी महाराष्ट्र की जनता संयम बरत रही है, लेकिन कर्नाटक के सीएम द्वारा आक्रामक बयान लगातार दिए जा रहे हैं. यह देश की एकता के लिए एक बड़ा खतरा है। केंद्र मूकदर्शक बन कर बैठा रहे, यह ठीक नहीं है।

कन्नड़ वेदिका रक्षा संगठन ने किया उत्पात -

उल्लेखनीय है कि सीमा विवाद को लेकर महाराष्ट्र के दो मंत्री मंगलवार को कर्नाटक के बेलगांवी में जाने वाले थे, लेकिन सोमवार को ही राज्य सरकार ने मंत्रियों के दौरे को स्थगित कर दिया था। कन्नड़ वेदिका रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के बेलगाम-हिरेबगवाड़ी टोल बूथ के पास महाराष्ट्र के 10 वाहनों में तोड़फोड़ की और स्याही फेंकी। इसके बाद महाराष्ट्र में माहौल गर्म हो गया। बेलगांवी में वाहनों में तोड़फोड़ की प्रतिक्रिया पुणे में देखी गई, यहां भी कर्नाटक के वाहनों पर स्याही पोती गई। पुणे पुलिस ने किसी भी वाहन में तोड़फोड़ नहीं होने दी और स्याही पोतने वालों को हिरासत में ले लिया।


Updated : 6 Dec 2022 1:55 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top