Home > राज्य > अन्य > अरुणाचल में हिमस्खलनम, 7 जवान फंसे

अरुणाचल में हिमस्खलनम, 7 जवान फंसे

अरुणाचल में हिमस्खलनम, 7 जवान फंसे
X

इंफाल। अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में हुए हिमस्खलन भारतीय सेना का एक दल फंस गया है। इसमें सात जवान शामिल हैं। सेना ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में कई हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है। बचाव कार्यों में सहायता के लिए विशेष टीमों को एयरलिफ्ट किया गया है। इस घटना से संबंधित अधिक विवरण का इंतजार है।

अरुणाचल प्रदेश में कामेंग सेक्टर के उच्च ऊंचाई वाले इलाके में 06 फरवरी को हुए हिमस्खलन की चपेट में भारतीय सेना के गश्ती दल में शामिल सात जवान आए हैं। इसकी सूचना मिलते ही सेना ने खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। भारतीय सेना ने कहा है कि बचाव अभियान में सहायता के लिए विशेष टीमों को एयरलिफ्ट किया गया है। उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिमस्खलन से फंसे भारतीय सेना के सातों जवानों को सुरक्षित निकालने के लिए सेना के कई हेलीकॉप्टरों को भी बचाव कार्य में लगाया गया है।

Updated : 11 Feb 2022 7:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top