Home > राज्य > अन्य > पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, जोगिंदर सिंह मान ने आप का दामन थामा

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, जोगिंदर सिंह मान ने आप का दामन थामा

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, जोगिंदर सिंह मान ने आप का दामन थामा
X

चंडीगढ़। कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने वाले पंजाब के वरिष्ठ दलित नेता जोगिंदर सिंह मान ने शनिवार को आम आदमी पार्टी का दामन थामन लिया।पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह के भांजे जोगिंदर सिंह मान कांग्रेस सरकार में पंजाब एग्रो के चेयरमैन थे। वह पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले में कार्रवाई नहीं होने तथा फगवाड़ा को जिला का दर्जा नहीं दिए जाने से पार्टी से नाराज चल रहे थे। पं

जाब में बेअंत सिंह, रजिंदर कौर भट्टल, हरचरण सिंह बराड़ एवं कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके जोगिंदर सिंह मान ने शुक्रवार को कांग्रेस छोड़ी थी।आज उन्होंने आम आदमी पार्टी सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करके आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी उन्हें बहुत जल्द प्रत्याशी घोषित करेगी। इस अवसर पर पार्टी के पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चढ्ढा भी मौजूद थे।

Updated : 28 Jan 2022 8:53 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top