Home > राज्य > अन्य > मुंबई में ठप हुआ जियो का नेटवर्क, ना कॉल, ना इंटरनेट चल रहा, कंपनी ने दिया ये..जवाब

मुंबई में ठप हुआ जियो का नेटवर्क, ना कॉल, ना इंटरनेट चल रहा, कंपनी ने दिया ये..जवाब

मुंबई में ठप हुआ जियो का नेटवर्क, ना कॉल, ना इंटरनेट चल रहा, कंपनी ने दिया ये..जवाब
X

मुंबई। मुम्बई आज एक बार फिर जियो का नेटवर्क ठप हो गया है। यूजर्स नाही किसी को कॉल कर पा रहे है और नाही इंटरनेट यूज कर पा रहे है। बीते चार महीनों में ये दूसरा मौका है जब जियो की सर्विस मुंबई में बंद हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो ने आज मुंबई में अपनी सेवाएं बंद कर दी है। जिसके कारण यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल ब्रेकडाउन किस कारण से हुआ है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। जियो यूजर्स लगातार कंपनी को अपनी शिकायत कर रहे है। जिसके जवाब में कंपनी की ओर से कहा जा रहा है की 5 फरवरी की शाम 7 बजे के बाद सेवाएं शुरू होंगी।

यूजर्स का कहना है की जियो से जियो के नंबर पर और जियो से दूसरे नंबर पर दोनों स्थिति में कॉल करने में दिक्कत आ रही है। बता दें की देशभर में रिलायंस जियो के 44 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। इसमें महाराष्ट्र में 3.5 करोड़ से ज्यादा और मुंबई में 1.5 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं।


Updated : 23 Feb 2022 2:08 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top