Home > राज्य > अन्य > जेडीएस नेता और पूर्व मंत्री के. अमरनाथ शेट्टी का निधन

जेडीएस नेता और पूर्व मंत्री के. अमरनाथ शेट्टी का निधन

जेडीएस नेता और पूर्व मंत्री के. अमरनाथ शेट्टी का निधन
X

मेंगलुरु। जेडीएस नेता और पूर्व श्रममंत्री के. अमरनाथ शेट्टी का सोमवार सुबह शहर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 80 वर्षीय शेट्टी कुछ समय से बीमार थे और कुछ दिनों पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वर्ष 1983 में उन्होंने जेडीएस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और पहली बार मुडबिद्री निर्वाचन क्षेत्र से कर्नाटक विधानसभा के लिए चुने गए। वह 1987 और 1994 में फिर से इसी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने पर्यटन और श्रममंत्री के रूप में कार्य किया।

शेट्टी पूर्व केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एम वीरप्पा मोइली के सहपाठी थे। उन्हें साफ-सुथरी छवि वाले राजनीतिज्ञ के तौर पर जाना जाता था। उनके निधन से दक्षिण कन्नड़ जिले ने एक प्रतिष्ठित नेता को खो दिया है।

Updated : 27 Jan 2020 6:34 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top