Home > राज्य > अन्य > हरियाणा के सीएम का बड़ा बयान, किसानों के खिलाफ दर्ज केसों पर जल्द लेंगे फैसला

हरियाणा के सीएम का बड़ा बयान, किसानों के खिलाफ दर्ज केसों पर जल्द लेंगे फैसला

हरियाणा के सीएम का बड़ा बयान, किसानों के खिलाफ दर्ज केसों पर जल्द लेंगे फैसला
X

नईदिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने धरना स्थलों से किसानों के अपने धरने उठाने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन समाप्त होने के उपरांत किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिए जाने बारे बातचीत चल रही है। मुख्यमंत्री रविवार को प्रशासनिक सुधार विभाग की 15वीं बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान जिन लोगों की मृत्यु की सूची किसानों ने दी है उसकी पुलिस विभाग वेरिफिकेशन करेगा। किसानों के विरूद्ध दायर मुकदमों को वापस लिए जाने से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक तथा संबंधित अधिकारी मिलकर रिपोर्ट तैयार करेंगे कि कितने मुकदमे तुरंत वापस लिए जा सकते हैं। जो मुकदमे कोर्ट में जा चुके हैं उनका वर्गीकरण किया जाएगा और उन्हें अलग-अलग समय पर वापस लिए जाने बारे कार्य किया जाएगा। टोल के संबंध में उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के कारण जो टोल अब तक बंद थे वे जल्द ही खुल जाएंगे और टोल की दरों में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी।

Updated : 21 Dec 2021 8:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top