गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने दिया इस्तीफा

गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने दिया इस्तीफा
X
अर्जुन मोढवाडिया ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को गुजरात में बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस के विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ने सोमवार को राज्य विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा।

मोढवाडिया वर्तमान में पोरबंदर से कांग्रेस विधायक थे। वे गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुजरात पहुंचने से पहले वरिष्ठ विधायक अर्जुन मोढवाडिया का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर भगवान श्रीराम के अपमान का आरोप लगाया।

मोढवाडिया ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे पत्र में कहा - …प्रभु राम सिर्फ हिंदुओं के लिए पूजनीय नहीं हैं, बल्कि वह भारत के आस्था हैं. प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार करने से भारत के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है. एक पार्टी के रूप में कांग्रेस लोगों की भावनाओं का आकलन करने में विफल रही है… इस पवित्र अवसर से ध्यान भटकाने और अपमानित करने के लिए, राहुल गांधी ने असम में हंगामा खड़ा करने का प्रयास किया, जिसने हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और भारत के नागरिकों को और नाराज किया…”

Tags

Next Story