Home > राज्य > अन्य > ED के सामने पेश हुए पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी, पांच घंटे हुई पूछताछ

ED के सामने पेश हुए पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी, पांच घंटे हुई पूछताछ

बचाव में आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वडिंग

ED के सामने पेश हुए पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी, पांच घंटे हुई पूछताछ
X

चंडीगढ़।पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से ईडी द्वारा पूछताछ की अटकलों के बीच चरणजीत सिंह चन्नी ने साफ किया है कि वह ईडी के समक्ष पेश हो चुके हैं। उन्हें जब भी बुलाया जाएगा वह जाएंगे।

चन्नी से ईडी की पूछताछ को लेकर आज सुबह से ही पंजाब की राजनीति माहौल गरमाया हुआ है। ईडी के अधिकारियों ने नोटिस जारी करने की पुष्टि तो की लेकिन इससे अधिक कुछ नहीं बताया। इस बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग तथा कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष भारत भूषण आशु ने चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद चन्नी व कांग्रेस नेता एक साथ मीडिया से रूबरू हुए।

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह बुधवार देररात ईडी के समक्ष पेश हुए थे। करीब पांच घंटे तक ईडी ने उनसे पूछताछ की। चन्नी ने बताया कि ईडी ने उनके भांजे भूपिंदर सिंह हन्नी के केस में उनके साथ पूछताछ की है। ईडी द्वारा जो भी सवाल पूछे गए हैं सभी का जवाब दिया गया है। चन्नी ने कहा कि उन्हें भविष्य में जब भी दोबारा बुलाया जाएगा वह तब ही जांच में सहयोग के लिए ईडी के पास चले जाएंगे।

राजनीतिक द्वेष -

इसी दौरान चन्नी का बचाव करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने कहा कि यह राजनीतिक द्वेष से अधिक कुछ नहीं है। ईडी की जांच से परहेज नहीं है। ईडी जांच तो करे लेकिन बेहतर होगा निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने कहा कि समूची कांग्रेस पार्टी चरणजीत सिंह चन्नी के साथ खड़ी है।

Updated : 14 April 2022 12:58 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top