Home > राज्य > अन्य > फूड सप्लायर जावेद खान ने ट्रिप के दौरान स्कूल की लड़कियों से की छेड़छाड़, गिरफ्तार

फूड सप्लायर जावेद खान ने ट्रिप के दौरान स्कूल की लड़कियों से की छेड़छाड़, गिरफ्तार

इस घटना का खुलासा होने के बाद पीड़ित छात्रों के अभिभावकों ने ठाणे के सीपी गोयनका स्कूल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, स्कूल से भी इस घटना की गहन जांच की मांग की।

फूड सप्लायर जावेद खान ने ट्रिप के दौरान स्कूल की लड़कियों से की छेड़छाड़, गिरफ्तार
X

ठाणे। कल्पना कीजिए कि आपने अपने बच्चे को पिकनिक के लिए स्कूल की ट्रिप पर भेजा हैं। बच्चों के लौटने पर उनसे खुशी और अनुभव साझा करने की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन बच्चों से ऐसी खबर मिलती है जो आपको अंदर तक झकझोर कर रख देती है। महाराष्ट्र के ठाणे में संचालित सीपी गोयनका स्कूल में कई परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को ट्रिप पर पिकनिक के लिए ले जाते हैं। स्कूली बच्चों और टीचर्स के साथ साथ कुछ वेंडर्स भी यात्रा करते हैं। इस दौरान जावेद खान नामक युवक ने लड़कियों से छेड़छाड़ कर दी। आरोपी जावेद खान स्कूल ट्रिप में खाद्य सामग्री सप्लायर के तौर पर शामिल हुआ था।


ठाणे पुलिस ने स्कूल ट्रिप के दौरान स्कूली लड़कियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में स्कूल के छात्रों - अभिभावकों की शिकायत के आधार पर जावेद खान नामक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल प्रशासन के खिलाफ विरोध की आग दिनों दिन बढ़ रही है। परिजनों की मांग पर स्कूल प्रशासन भी इस मामले में शामिल शिक्षकों की भी जांच कर रहा है।


वास्तविकता में यह घटना दुःखद है। ट्रिप के दौरान हुई घटना से स्कूली लड़कियों सहित परिवारों को गहरा धक्का लगा है। इस घटना से स्कूल ट्रिप पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Updated : 23 Feb 2024 2:36 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top